English Grammar ( Basic Facts) Chapter 4


Grammatical terms के definition को alphabetical order में बढ़ाते हुए , आज की पोस्ट में F , G और  H से शुरू होने वाले Grammatical terms की चर्चा की गई है।


☆☆F☆☆


》》Finite Verb :  जो verb अपने subject द्वारा अनुशासित होता है और जिसका रूप number, tense, mood, voice के कारण बदलता है, उसे finite verb कहते हैं ।
A finite verb form is one that can be used with a subject to make a verb tense . जैसे:
breaks, broke, is singing, has been इत्यादि।

》》First Person :  first person का प्रयोग वक्ता (speaker) के लिए या वक्ता के संबंध में होता है। l, we, me, us. mine, our तथा ours first persons हैं।

》》Foreign Plural :  foreign nouns (खासकर Latin तथा Greek के) के plural form को foreign plural कहते हैं। ऐसे words में अंगरेजी के -s plural marker
का प्रयोग नहीं किया जाता। जैसे : formulae. errata. theses (Latin). phenomena (Greek).

》》Formal Style :  किसी खास अवसरों पर जब अनजान व्यक्तियों से विनम्रतापूर्वक बातें की जाती है तब उस शैली (style) को formal style कहते हैं। ऐसी शैली का
प्रयोग साहित्यिक लेखन, व्यापारिक पत्रों इत्यादि में होता है। जैसे start की जगह जब हम commence का प्रयोग करते है तव commence को एक formal word माना जाएगा।

》》Frequency (Adverb) :   adverbs of frequency से पता चलता है कि क्रिया कितनी बार repeated हुई या नहीं हुई। मुख्य adverbs of frequency हैं : always,
never, generally, frequently, often, seldom. hardly, daily, occasionally इत्यादि।

》》Fronting :   clause के एक भाग को विशेष महत्त्व देने के लिए शुरू में रखना fronting कहलाता है।
(moving a part of a clause to the beginning in order to give it special emphasis). जैसे Tom I like, but his wife I can't stand.

》》Full Verb : principal verb का दूसरा नाम full verb है।

》》Future (or Future Simple) Tense : shall/will + present tense plural के संयोग से simple future tense बनता है। इस tense से पता चलता है कि क्रिया
भविष्य में होगी। जैसे : I shall arrive. Will he go?

Future Perfect Tense : shall/will+have+past participle के संयोग से future perfect tense बनता है। इस tense से यह व्यक्त होता है कि भविष्य में किसी
निर्धारित समय पर अथवा अन्य किसी क्रिया के पूर्व क्रिया समाप्त हो चुकी रहेगी।
जैसे : I shall here finished writing hy lunch time.

》》Future Progressive : shall/will+he+......ing के संयोग से future progressive tense बनता है। इस tense से यह भाव व्यक्त होता है कि क्रिया पहले प्रारंभ
होकर भविष्य में किसी निर्दिष्ट समय पर होती रहेगी। जैसे : I will be needing the car this evening.


☆☆G☆☆

》》Gender :  masculine , feminine neuter या human और non-human के भेद/अंतर बतलाने के लिए जिन विभिन्न grammatical forms of sex distinction का प्रयोग किया जाता है उसे gender कहते हैं। जैसे-he, she, it, who, which इत्यादि।

》》Genitive :  nounका वह रूप (form) जो 's , s'  या of से बनता है तथा जिससे आधिपत्य (possession) का बोध होता है genitive case कहलाता है।
Genitive is a case of nouns, marked, in English, either by 's or by the form word of Elementary grammars में इसे possessive case भी कहा जाता है। जैसे : the earth's gravity; birds' nest.

》》Gerund :  verb का ing form जिसका प्रयोग noun की तरह वाक्य के subject के रूप में या preposition के बाद होता है, gerund कहलाता है। जैसे : Smoking
is dangerous. You can't get there by walking.

》》Gradable Adjective :  pretty, hard या cold gradable adjectives हैं, चीजें more or less pretty (सुंदर), hard या cold हो सकती हैं। Adverb of degree (जैसे-Tather, very) का प्रयोग gradable words के साथ हो सकता है। Perfect तथा dead gradable words नहीं है क्योंकि हम किसी चीज के विषय में more या less perfect अथवा very dead नहीं कहते।

》》Grammar :  वे नियम जो यह बतलाते हों कि words विभिन्न अर्थों को बताने के लिए कैसे बदलते (change) हैं तथा वे वाक्यों में किस प्रकार मिलते (combine)
है, grammar कहलाते हैं।
(i) The rules that say how words change to show different meanings, and how they are combined into sentences are called grammar.
(ii) A body of generalizations describing a language is grammar.


☆☆H☆☆

》》Head :   किसी noun phrase का head वह main noun होता है जिसे बाकी अन्य शब्द qualify करते हैं। जैसे : It is the best sports car ever made में car
head noun है। उसी तरह verb phrase में head main verb होता है। जैसे : । should have been invited में invited head verb है ।

》》Hypothetical :  conditional वाक्यों में hypothetical स्थितियों की चर्चा रहती है, अर्थात वैसी परिस्थितियाँ जो उत्पन्न ही नहीं होंगी या जो वास्तविक नहीं हैं। जैसे : What would you do if you had three months free?

》》Historical Present :  कभी-कभी यह दिखाने के लिए कि अतीत की घटना इतनी स्पष्ट है कि मालूम पड़ता आँखों के सामने हो रही है, हम simple present का प्रयोग करते हैं। इसे historical present कहते हैं। जैसे: Portia goes up to the Duke, introduces herself as a lawyer....


                                      To be continued..........

Comments

Popular posts from this blog

English grammar (Basic Facts ) Chapter 1

English grammar (Basic Facts ) Chapter 2

English Grammar ( Basic Facts) Chapter 5