English grammar (Basic Facts ) Chapter 2

Grammatical terms के definition को alphabetical order में बढ़ाते हुए , आज की पोस्ट में C से शुरू होने वाले Grammatical terms की चर्चा की गई है।

➤  C 

Case : वाक्य में जो noun तथा pronouns रहते हैं उनका अन्य शब्दों से संबंध रहता है और कभी-कभी इस संबंध को व्यक्त करने के लिए उनका रूप विकार भी होता है। इसी को अँगरेजी व्याकरण में case कहते हैं। Case is the use of different forms of nouns or pronouns to show their function in a sentence.
जैसे : I तथा me, या who और whom या John तथा John's में जो अंतर है वह उनके case के कारण है।

Clause : शब्दों का ऐसा समूह जिसमें एक subject और एक verb रहे clause कहलाता है। जब वाक्य में एक से अधिक clauses होते हैं तब वे एक-दूसरे से किसी conjunction द्वारा जुटे रहते हैं। जैसे : Mary said that she was tired. इस वाक्य में दोनों clauses that से जुटे हुए हैं।

Cleft Sentence : वैसा वाक्य जिसमें it या what जैसा structure का प्रयोग कर वाक्य के किसी एक भाग-subject या object को विशेष महत्व दिया जाए cleft sentence कहलाता है ।
A sentence in which special emphasis is given to one part (e.g., the subject or the object) by using a structure with it or what is
called a cleft sentence.
जैसे: What I need is a book. It was you that caused the accident.

Collective Noun : ऐसे noun को जिससे एक ही तरह के व्यक्तियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है collective noun कहते हैं। जैसे : family, team इत्यादि।

Colloquial : colloquial उस शब्द या अभिव्यक्ति को कहते हैं जिसका प्रयोग मुख्यतः अनौपचारिक (informal) बोलचाल में किया जाता है, औपचारिक, सुविचारित या साहित्यिक भाषा में नहीं। जैसे : How's life ? Where's the loo (='the toilet')?

Common Noun : ऐसे नाम को जो किसी खास व्यक्ति या वस्तु का नाम नहीं होकर उस जाति के प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु का नाम हो उसे common noun कहते हैं ।
जैसे : dog, cat, boy इत्यादि ।

Comparative Degree : जब adjective/adverb से दो व्यक्तियों/वस्तुओं/क्रियाओ की तुलना करके यह बोध हो कि एक में कोई गुण दूसरे से अधिक/कम मात्रा में है तो adjective/adverb comparative degree में कहलाता है। जो adjective/adverb comparative degree में होगा उसके अंत में er लगा रहेगा (older; faster); या उसके पहले more/less लगा रहेगा। जैसे : more useful, less intelligent इत्यादि।

Complement : वाक्य का वह भाग जो subject (be, seem तथा कुछ अन्य verbs के बाद) या object के विषय में कुछ अधिक जानकारी देता है complement
कहलाता है।
 Complement is a part of a sentence that gives more information about the subject (after be seem and some other verbs), or in some structures, about the object. जैसे : You seem very kind. You are the right person to help.

Compound word : दो या दो से अधिक भागों (parts) से बने हुए शब्दों को compound noun, verb, adjective या preposition कहते हैं। जैसे : bus-driver, get on with, one-eyed, in spite of इत्यादि।

Compound Sentence : जो वाक्य दो या दो से अधिक main clauses से बना हो, compound sentence कहलाता है। जैसे : I shouted and he ran up. We knocked on the door. but no one answered.

Concrete Noun : जिस शब्द से ऐसी वस्तु का बोध हो जिसका स्थूल रूप हो और जिसे हम ज्ञानेन्द्रियों द्वारा परख सकते है (अर्थात आँख से देख सकते हैं या हाथ से स्पर्श कर सकते हैं या नाक से सूूँघ सकते हैं या जिह्या द्वारा आस्वादन कर  सकते हैं)  उसे concrete noun कहा जाता है। जैसे : Tom, milk. dog, army , flower इत्यादि ।

Conjunction : clauses या वाक्यों को जोड़ने वाला word या group of words (and, but, although, because, when, if, neither ... nor इत्यादि) को
conjunction कहते हैं। जैसे : I rang because I wanted to speak to you. Neither Tom nor his father was there.

Connective : वह शब्द जिसका काम किसी दूसरे शब्द या group of words को जोड़ना हो connective कहलाता है। Conjunctions तथा prepositions
connectives है। कभी कभी adjectives, adverbs तथा pronouns भी connectives का काम करते हैं।

Consonant : वह sound जो मुँह की साँस को बिना पूरा या थोड़ा रोके नहीं निकाला जा सके consonant कहलाता है। Consonant बिना vowel की सहायता से नहीं बोला जा सकता। अंगरेजी में a, e, i, o, तथा u, जो vowels हैं, को छोड़कर alphabet के अन्य tetters (b, c, d, f, g, h....) consonants के प्रतीक (symbol) हैं। किन्तु w तथा y कभी consonant होते हैं तो कभी vowel.

Continuous verb Form : इसका दूसरा नाम progressive है। Verb का वह रूप जो be + ....ing से बनता है continuous कहलाता है । जैसे: I am writing. He was playing.

Contraction : जब कोई subject और auxiliary verb या कोई verb और not को जोड़ कर एक शब्द बनाया जाता है तब उस short form को contraction कहते हैं। जैसे : I'm; who'll; can't ; won't इत्यादि।

Conversational Word : वह शब्द या अभिव्यक्ति जिसका प्रयोग मुख्यतः बोलचाल में किया जाता है उसे conversational word कहा जाता है।

Co-ordinate Clause :   ( co-ordinate = of equal rank) ऐसे clauses जो वाक्य में एक ही कार्य करते हों और जिनका वाक्य में समान स्थान हो co-ordinate clauses कहलाते हैं। अतः, main clause भी coordinate clause हो सकता है (किसी अन्य main clause के साथ) और subordinate clause भी co-ordinate हो सकता है (किसी अन्य Subordinate clause के साथ)।
जैसे : Shall I come to your place or would you like to come to mine? It's cooler today and there's a bit of a
wind.

Co-ordinating Conjunction : जो एक ही तरह के शब्दों, शब्द-समूहों या वाक्यों को जोड़ते हैं वे co-ordinating conjunctions कहलाते है। इनमें प्रमुख है-and, but, or, yet, still, as well as इत्यादि।

Copula or Linking Verb: मुख्यतः verb to be (am. is. are, was, were,being, been) को copula या linking verb कहा जाता है जिसका प्रयोग केवल subject को उसके complement से जोड़ने के लिए किया जाता है। Become, seem, appear. taste, grow इत्यादि भी copula/linking verb कहलाते हैं। जैसे : My friend is in Delhi. The night grew cold. He became a teacher. The cow ran dry.

Count Noun or Countable Noun : वह noun जिसके पहले indefinite article a/an लग सके या जिसकी गिनती हो सके या जिसका plural form बन सके count noun या countable noun कहलाता है। जैसे : car, dog. idea इत्यादि ।

         
                                        To be continued......

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

English grammar (Basic Facts ) Chapter 1

English Grammar ( Basic Facts) Chapter 5